शेयर बाजार में CAGR क्या होता है | Cagr Meaning in Hindi

शेयर बाजार में निवेश से संबंधित बहुत सी अलग-अलग terms use की जाती है। उन्हीं में से एक CAGR भी है। यदि आप शेयर बाजार में निवेशक है या फिर शेयर बाजार में नये हैं और इन्वेस्ट करने के लिए सोच रहे हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि शेयर बाजार में CAGR क्या होता है?

दोस्तों, इस लेख की मदद से आप निवेश में प्रयोग होने वाली term CAGR के बारे में जानेंगे। चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि शेयर बाजार में CAGR क्या होता है?

CAGR क्या होता है?

CAGR की full form compounding  annual growth rate होता है। इसे हिंदी में चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर कहते हैं। यह चार अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना है,  जिसमें

C – compound

A – annual

G – growth

R – rate

होता है। सरल भाषा में समझे तो, CAGR का मतलब एक ऐसा मूल्य (rate) जो हमें यह बताता है कि हमारा इन्वेस्टमेंट हर साल (annually) औसत रूप से कितने प्रतिशत से कंपाउंडिंग (compounding ) रूप से विकसित (grow) हो रहा है।

CAGR मे ध्यान देने वाली बात यह है कि

  • CAGR एक rate है जिसे हमेशा प्रतिशत (% ) मे ही लिखा जाता है।
  • यह दो या दो से अधिक सालों पर मिलने वाले कुल profit का annual compound का average rate होता है।

शेयर बाजार में CAGR क्या होता है?

शेयर मार्केट में जो कंपनी listed होती है वह बहुत सालों से अपना बिजनेस कर रही होती है। ऐसे में उस कंपनी ने हर वर्ष किस दर से वास्तविक लाभ यानी कंपाउंडिंग लाभ कमाया है, यह जानने के लिए CAGR का इस्तेमाल किया जाता है। इससे पता चलता है कि कंपनी के लाभ का growth rate कैसा है।

किसी भी निवेशक को यह जानना बहुत आवश्यक होता है कि उसे अपने द्वारा किए गए निवेश पर हर साल कंपाउंडिंग में किस प्रतिशत से लाभ मिल रहा है अर्थात उसे निवेश पर वास्तविक लाभ क्या मिल रहा है और यह केवल CAGR के  इस्तेमाल से ही पता किया जा सकता है। तभी हमें real growth rate का पता चलता है।

Control Stock क्या है

CAGR का उदाहरण

मान लीजिए,  राहुल ने साल 2012 में 100000 का म्यूचल फंड में निवेश किया था जिसकी कीमत साल 2017 में ₹150000 है। ऐसे में राहुल का कुल लाभ ₹50000 है।

यदि प्रतिशत में देखा जाए तो राहुल को 5 साल में ₹50000 का लाभ मिला है और हमें सीधे-सीधे देखने से यह पता लगता है कि राहुल के द्वारा किये गए निवेश मे हर साल 10% की बढ़ोतरी हुई है।

परंतु यदि इस निवेश पर CAGR को कैलकुलेट किया जाए तो हमें वास्तविक compounding growth का पता चलता है। इसके लिए CAGR  का फार्मूला निम्न प्रकार से है :-

CAGR = {( end value / beginning value) ^ ( 1/ no of years) – 1} * 100

राहुल के case मे CAGR होगा,

CAGR = {( 1,50000 / 100000 ) ^ ( 1/ ) – 1} * 100

= 0.84472 * 100

= 8.45%

इस कैलकुलेशन के अनुसार राहुल का निवेश हर साल 8.45 प्रतिशत बढ़ा है ना कि 10%.

CAGR की गणना कैसे की जाती है?

CAGR की गणना निम्न formula के द्वारा की जाती है :-

CAGR = {( वर्तमान मूल्य / प्रारम्भिक मूल्य) ^ ( 1/ वर्षो की संख्या) – 1} * 100

आईये इसे उदाहरण की मदद से समझते हैं, मान लीजिए किसी व्यक्ति के द्वारा निवेश किया गया ₹100000, 5 साल में 1,79000 तक बढ़ गया है। CAGR की गणना के formula के अनुसार उसका CAGR,

CAGR = {( 179000 / 100000) ^ ( 1/ 5) – 1} * 100

CAGR = 12.35% होता है।

इस प्रकार CAGR की गणना करने से पता चलता है कि 5 सालों के लिए हर साल 12.35% की स्तर पर बढ़ने के बाद ₹100000 का इन्वेस्टमेंट अंत में 179000 का होगा।

ऑप्शन ग्रीक्स क्या होता है 

CAGR के आधार पर निवेश करने से पहले कुछ ध्यान रखने योग्य बातें :-

  • CAGR के निवेश पर annual return की दर नही है। यह एक hypothetical number है, जो किसी specific अवधी मे निवेश पर return की गणना को आसान बनाता है।
  • CAGR market की स्थिरता का हिसाब नही रखता है।
  • SIP के  माध्यम से इन्वेस्ट किए जाने पर कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट कोई मुल्यवान जानकारी provide नही करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि lumpsum इन्वेस्टमेंट के विपरीत, sip में कई inflow और outflow शामिल होता है।

इसीलिए यह आवश्यक है कि हर एक मासिक installment को नया इन्वेस्टमेंट माना जाए। ऐसे मामलों में investor को आंतरिक return दर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

निष्कर्ष

दोस्तों, इस लेख के माध्यम से हमने जाना कि शेयर मार्केट में CAGR क्या होता है? हमें उम्मीद है कि आप इस लेख के माध्यम से आप CAGR के बारे में समझ गए होंगे। इसके बावजूद भी यदि आपके मन में कोई सवाल है या इस लेख से जुड़ा हुआ कोई सुझाव आप हमें देना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यदि यह जानकारी आपको पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और अगर आप शेयर मार्केट से जुड़े हुए किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए भी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।

FAQ

CAGR की full form क्या है?

Compounding annual growth rate

Share market मे CAGR क्या होता है?

CAGR किसी निवेश द्वारा कमाया गया साल भर का return कमाता है। अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए लेख को पढ़े।

CAGR की गणना कैसे की जाती है?

CAGR की गणना करने के लिए ऊपर दिये गए लेख मे formula दिया गया है। कृपया इस जानकारी के लिए ऊपर के लेख को पढ़े।

Sharing Is Caring:

Leave a comment