बीटेक कौन सी पढ़ाई होती है | B Tech Course Details in Hindi

B.Tech Course Details in Hindi – इंजीनियरिंग वर्तमान में सबसे वैल्युबल कोर्सेज में से एक हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ से आने वाले लोगो के लिए रिक्रूटमेंट के अवसरों की कोई कमी नहीं रहती।

इंजीनियरिंग के लिए वर्तमान में भारत मे काफी सारे बेहतरीन कोर्स है और उन्ही में से एक कोर्स B.Tech भी हैं। B.Tech वर्तमान में भारत मे किये जाने वाले सबसे लोकप्रिय कोर्सो में से एक हैं जिसे हर साल करोड़ो छात्र करते हैं। इंजीनियरिंग के लिए B.Tech को वर्तमान में देश मे किया जाने वाला सबसे बेहतरीन कोर्स भी माना जाता हैं जिसके लिए लाखो की तादात में कॉलेज और विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं।

B.Tech वर्तमान में सबसे वैल्युबल और प्रॉफेशनल कोर्सेज में से एक हैं। B.Tech का कोर्स पूरा करने के बाद छात्र को इंजीनियर की उपाधि मिल जाती हैं। अगर आप भी इंजीनियरिंग करना चाहते हो तो B.Tech आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक हो सकता हैं।

अगर आप भी भविष्य में B.Tech करने की सोच रहे हो तो यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता हैं। इस लेख में हम B.Tech से जुड़े हुए सभी सवालों जैसे कि – B.Tech क्या होता हैं, B.Tech कितने साल का होता हैं, B.Tech करने के लिए क्या योग्यताए चाहिए, B.Tech कैसे करे और B.Tech करने में कितनी फीस लगती हैं आदि का जवाब देंगे। कम शब्दो में कहा जाए तो इस लेख में हम आपको बीटेक कोर्स की पूरी जानकारी (B.Tech Course Details in Hindi) सरल भाषा मे देने वाले हैं।

B.Tech क्या होता हैं | B.Tech Course Details in Hindi

बीटेक इंजीनियरिंग की फील्ड में एक बेचलर कोर्स हैं। अगर बात की जाए B.Tech की फूल फॉर्म की तो वह बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (Bachelor of Technology) हैं

जिसे हिंदी में प्रौद्योगिकी में स्नातक कहा जा सकता हैं। जो छात्र इंजीनियर बनना चाहते हैं उनके लिए बीटेक सबसे बेहतरीन कोर्स माना जाता है। जो छात्र 12वीं पास करने के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं और आगे जाकर इंजीनियर बनना चाहते हैं उनके लिए बी टेक कोर्स को तैयार किया गया है।

बी टेक कोर्स को सफलतापूर्वक करके बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद एक छात्र इंजीनियर माना जाता है। सरल भाषा बीटेक को समझा जाए तो बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र ने जिस स्टीम में डिग्री प्राप्त की हैं,

वह उसका इंजीनियर माना जाता हैं। उसी क्षेत्र में महारथ हासिल करने के लिए छात्र उसी स्टीम से M.Tech भी कर सकता है। बीटेक को सरल भाषा में समझा जाए तो यह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बैचलर कोर्स होता है

जिसे साइंस स्टीम से 12वी कक्षा को पास करने के बाद कोई भी छात्र कर सकता हैं। बीटेक का कोर्स केवल वही छात्र कर सकता है जिसने 12वीं कक्षा मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ पास की हो।

अगर किसी छात्र ने कॉमर्स या फिर आर्ट्स की विषयो से 12वीं कक्षा पास की हो तो वह इस कोर्स को नहीं कर सकता। बीटेक वर्तमान में देश में मौजूद सबसे वैल्युएबल और महंगे कोर्सों में से एक माना जाता है।

B.Tech क्या होता हैं  | B.Tech Course Details in Hindi

किसी सरकारी शिक्षण संस्थान से बीटेक नहीं करते तो एक बेहतरीन कॉलेज में बीटेक करने के लिए आपको काफी पैसा चुकाना पड़ सकता है लेकिन अच्छे नंबरों से बीटेक पास करने के बाद बेहतर जॉब लगने की सम्भावनाए भी काफी रहती हैं।

बीटेक कोर्स कितने साल का होता हैं? 

यह बीटेक का कोर्स करने के लिए पहले आपको साइंस स्टीम से 12वी कक्षा पास करनी होती है। अगर आपके दिमाग मे बीटेक कोर्स करने की ड्यूरेशन को लेकर कोई सवाल है तो बता दे, कि बी टेक कोर्स करने के लिए आपको 4 साल चाहिए होते हैं यानी कि इस कोर्स की ड्यूरेशन 4 साल हैं।

बीटेक में 8 सेमेस्टर होते हैं और प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। अगर बात की जाए इंटर्नशिप की तो यह आपके कॉलेज पर डिपेंड करता है क्योंकि काफी सारे कॉलेज स्टडी के दौरान ही इंटर्नशिप करवाते हैं।

बीटेक में कौन कौन से विभाग होते हैं 

इस बीटेक इंजीनियरिंग कोर्स हैं और इंजीनियरिंग में काफी सारे विभाग होते हैं। जैसे कि अगर आप सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में बीटेक करते हो तो आपको सॉफ्टवेयर से संबंधित चीजों के बारे में सिखाया जाएगा और सॉफ्टवेयर बनाना सिखाया जाएगा लेकिन अगर आप मैकेनिकल फील्ड में बीटेक करते हो तो आपको मशीनों के बारे में ज्ञान मिलेगा। वर्तमान में देश मे निम्न विभागों में बीटेक की जाती हैं: 

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • कम्प्यूटर इंजीनियरिन्ग
  • मेकेनिकल इंजीनियरिन्ग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

इन सभी विभागों में बीटेक के कोर्स किये जाते हैं और विभागों के अनुसार कोर्स में छात्रों को ट्रैन किया जाता हैं।

बीटेक कोर्स करने के लिए योग्यता | B.tech Eligibility in Hindi

बीटेक वर्तमान में देश मे किये जाने वाले सबसे वैल्युबल और बेहतरीन कोर्सो में से एक हैं। अगर आप निजी कॉलेज से बीटेक करने वाले हो तो कुछ मुख्य योग्यताओं को छोड़कर योग्यताए कॉलेज ही निर्धारित करते हैं।

सरकारी कॉलेजों में बीटेक के लिए आपको आवेदन करना होगा और 12वी कक्षा में आपकी परफॉर्मेंस (प्रतिशत) के अनुसार आपको कॉलेज में चयन किया जाता हैं।

वहीं अगर आप उच्च स्तरीय सरकारी कॉलेज जैसे कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी आदि में जाना चाहते हो तो उसके लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देनी होती है। बीटेक के लिए निर्धारित योग्यताए निम्न हैं:

  • 12वी कक्षा 60% से अधिक नम्बरो से पास की हुई हो।
  • 12वी कक्षा में साइंस स्टीम चुना हुआ हो।
  • एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर ही बेहतरीन कॉलेज प्राप्त किया जा सकता है।

बीटेक कैसे करे? (12th Ke Baad Btech Kaise Kare)

हम “12th Ke Baad Btech Kaise Kare”अगर आपने साइंस स्टीम से 12वीं कक्षा पास की है और आपने 60% से अधिक अंक अपनी 12वी कक्षा में प्राप्त किए हैं तो उसके बाद आप आसानी से बीटेक कर सकते हैं।

प्राइवेट कॉलेज में बीटेक करने के लिए आपको बस अच्छा खासा पैसा भरना होगा जबकि गवर्नमेंट कॉलेज में बीटेक करने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देनी होगी। इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि आप भले ही कितने बड़े प्राइवेट कॉलेज से बीटेक करे लेकिन बी टेक कोर्स की सबसे अधिक वैल्यू गवर्नमेंट कॉलेज में ही रहती है

जैसे कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से बीटेक करने के बाद अधिकतम सैलरी वाले पैकेज मिलते हैं।

बीटेक करने के लिए कितनी फीस लगती हैं? 

अगर आप किसी सरकारी कॉलेज से बीटेक करने के सिलेक्ट हो जाते हो तो आपको काफी कम पैसों में गुणवत्ता के साथ पढ़ाया जाएगा लेकिन अगर आप किसी निजी कॉलेज से बीटेक करते हो तो गुणवत्ता के साथ कोर्स पूरा करने के लिए आपको काफी पैसे देने होंगे। किसी बेहतर निजी कॉलेज में बीटेक करने के लिए सालाना फीस करीब 1.5 से 2 लाख होती हैं। बाकी यह आपके कॉलेज और स्कॉलरशिप्स पर भी डिपेंड करता हैं।

 बीटेक करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

क्या आप जानते है की बीटेक करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है? अक्सर स्टूडेंट के मन में यह ही सबाल उठता है. सैलरी की कितनी मिलती है यह तो आपकी यूनिवर्सिटी पर निर्भर करता है

की आपने B.Tech टॉप यूनिवर्सिटी से किया है जैसे की IIIT, IIT, NIT अगर आपने इन जैसे यूनिवर्सिटी से किया है तो आपकी सैलरी 10 लाख से सुरु हो सकती हैं.  आपकी जॉब विदेश में लगती है तो1 करोड़ सैलरी भी मिल सकती है. और एक बबात प्राइवेट इंस्टिट्यूट की प्लेसमेंट भी काफी अच्छी होती हैं. गवर्मेंट इंस्टिट्यूट से – 4 लाख से सुरु होती है और20 लाख तक ही जाती हैं.

Top 10 Private College in Delhi for B Tech  (B.Tech Course Details in Hindi)

Course Duration Fees
Delhi Technological University [B.Tech]  

 

 

(1st Year Fees) 10+2 (75%)

₹1.66 Lakhs
Indian Institute of Technology Delhi [B.Tech] (1st Year Fees) 10+2 (75%) ₹2.25 Lakhs
Netaji Subhas University of Technology [B.Tech] (1st Year Fees) 10+2 (75%) ₹1.9 Lakhs
Indraprastha Institute of Information Technology Delhi [B.Tech] (1st Year Fees) 10+2 (75%) ₹3.6 Lakhs (1st Year Fees)
Guru Gobind Singh Indraprastha University [B.Tech] (1st Year Fees) 10+2 (50%) ₹1.17 Lakhs
National Institute of Technology Delhi [B.Tech] (1st Year Fees), 10+2 (75%) ₹96,866

M Tech Course Details in Hindi

B.Arch Course Details in Hindi 

MBBS Course Details in Hindi

MCA Course Details in Hindi 

लोगों के दोवारा पूछे गय सवाल –

बीटेक की फीस कितनी होती है?

किसी बेहतर निजी कॉलेज में बीटेक करने के लिए सालाना फीस करीब 1.5 से 2 लाख होती हैं। बाकी यह आपके कॉलेज और स्कॉलरशिप्स पर भी डिपेंड करता हैं।

बीटेक में कौन कौन से कोर्स होते हैं?

·         नैनो टेक्नोलॉजी
·         इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
·         सिविल इंजीनियरिंग
·         मैकेनिकल इंजीनियरिंग
·         कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
·         इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
·         उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग
·         इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
·         केमिकल इंजीनियरिंग
·         टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
·         सूचना प्रौद्योगिकी
·         खाद्य प्रौद्योगिकी
·         वस्त्र प्रौद्योगिकी
·         प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग 
·         बायो टेक्नोलॉजी
·         न्यूक्लियर इंजीनियरिंग
·         वैमानिकी इंजीनियरिंग
·         सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
·         जैव आण्विक इंजीनियरिंग
·         ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
·         ऑप्टिकल इंजीनियरिंग
·         सामग्री विज्ञान इंजीनियरिंग 
·         पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
·         पर्यावरण इंजीनियरिंग
·         भू तकनीकी इंजीनियरिंग

बीटेक का फुल फॉर्म क्या है?

बीटेक इंजीनियरिंग की फील्ड में एक बेचलर कोर्स हैं। अगर बात की जाए B.Tech की फूल फॉर्म की तो वह बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (Bachelor of Technology) हैं

बीटेक करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

आपकी जॉब विदेश में लगती है तो1 करोड़ सैलरी भी मिल सकती है. और एक बबात प्राइवेट इंस्टिट्यूट की प्लेसमेंट भी काफी अच्छी होती हैं. गवर्मेंट इंस्टिट्यूट से – 4 लाख से सुरु होती है और20 लाख तक ही जाती हैं.

बीटेक में स्कॉलरशिप कितनी आती है?

बीटेक में 75 हजार रुपय की स्कॉलरशिप आती है.

 

Sharing Is Caring:

Leave a comment